Advertisement

जानें अपनी किस फैन पर फिदा हुए कोहली

नई दिल्ली। शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी हो टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का मुरीद न हो। उनके फैन्स कोहली की फिटनेस और खेल के प्रति उनके जुनून के दीवाने हैं। और अब इस लिस्ट में नन्हे बच्चे भी शामिल हो गए हैं।

विरह कोहली की फैन लिस्ट में अब एक नन्ही फैन भी जुड़ गयी है। विराट की नन्ही फैन के पिता भी एक मशहूर क्रिकेटर रहे हैं, लेकिन ये विराट की दीवानी है। विराट की इस फैन का नाम है- ‘इंडिया’। हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी इंडिया रोड्स की एक तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में नन्ही ‘इंडिया’ विराट के एक पोस्टर पर हाथ रखे खड़ी दिख रही हैं।

जॉन्टी ने इस तस्वीर पर लिखा है- ऐसा लग रहा है जैसे विराट की एक और फैन- इसमें इंडिया की कोई गलती नहीं है। विराट ने भी अपनी इस नन्ही फैन का आभार जताया है।

https://twitter.com/imVkohli/status/864881619395461121

विराट ने लिखा है, ‘क्यूटनेस से भरी हुई। सोच रहा हूं कि उसने अपने बैग में क्या ले रखा है।’ बता दें कि इंडिया रोड्स अपने पिता के साथ इन दिनों भारत आई हुई हैं। उनके पिता जॉन्टी रोड्स मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं और इस सिलसिले में वह भारत में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *