अजय देवगन ने किया सम्मानित
मुश्ताक खान/ मुंबई। करीब तीन वर्ष की उम्र में पोलियो का शिकार हुए परवेज खान को दक्षिण कोरिया में 7 डैन इंटरनेशनल सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। कोरिया से कई मेडल लेकर लौटे ताइक्वांडो कोच परवेज खान को अभिनेता अजय देवगन ने फिर से उसी सर्टिफिकेट को देकर सम्मानित किया। वहीं परवेज खान ने अजय देवगन को अकेडमी की ओर से ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में फिल्म टोटल धमाल के सेट पर पहुंचे परवेज खान के समर्पण व योगदान को अजय देवगन ने सराहा।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन वर्ष की उम्र में पोलियो का शिकार हुए परवेज खान को देश के चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने खेल-कूद की दुनियां से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन मौजूदा समय में परवेज खान मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो के कोच हैं। उन्हें दक्षिण कोरिया में 7 डैन इंटरनेशनल सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। बता दें कि 125 करोड़ आबादी वाले भारत में दो या तीन लोग ही ७ डैन इंटरनेशनल सर्टिफिकेट से सम्मानित हुए हैं। इनमें मुंबई के परवेज खान का समावेश है।
इस कड़ी में सबसे दिलचस्प बात यह है कि तीन-चार साल की उम्र में पोलियो का शिकार हुए परवेज खान के पिता खुद डॉक्टर हैं। इसके बाद भी अन्य डॉक्टरों की सलाह पर उनके घर वाले अमल करने लगे थे। मुंबई सहित देश के कई अनुभवी डॉक्टरों ने परवेज की जांच के बाद यह साफ कर दिया था कि अब यह बच्चा आम बच्चों की तरह नहीं हो पाएगा। इसे साधारण जीवन ही बितानी होगी।
लेकिन कुदरत का करिशमा कोई नहीं जानता, उसके आगे किसी का जोर नहीं! बस उसी का करम है कि पोलियो ग्रसित परवेज देश में 7 डैन के नाम से पहचाना जाता है। मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो के कोच परवेज खान को कई फिल्मों में ब्रेक मिला, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया और मौजूदा समय में विभिन्न क्लासेस के बच्चों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। कोच खान ने बताया कि वे महिलाओं और युवतियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण देते हैं। ताकि युवतियां खुद की रक्षा कर सके।
![]()














Leave a Reply