Advertisement

चेंबूर के खिलाड़ियों ने हरियाणा में बजाया डंका

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। हरियाणा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें चेंबूर के श्री नारायणराव आचार्य विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने एक दो नहीं बल्कि सात पदक जीत कर स्कूल के साथ साथ मुंबई व महाराष्ट्र का नाम रौशन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार लोकमान्य शिक्षण संस्थान व शरद आचार्य क्रीडा केंद्र द्वारा प्रशिक्षित छात्रों हरियाणा में भी मुंबई का डंका बजा दिया। इस प्रतियोगिता में संस्था द्वारा संचालित चेंबूर के श्री नारायणराव आचार्य विद्या निकेतन के स्वर्ण जीतने वालों में ऋतुजा जगदाले, रितिका महावर, अरना पाटील और ऋतुजा जगदाले, ऋतुगा घाग, आचल गुरव, शुभम रहाटे है।

इन छात्रों ने 3 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते हैं। बताया जाता है कि हरियाणा के सोनीपत में दो दिवसीय 5 से 7 जनवरी तक चले राष्ट्रीय एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चेंबूर के श्री नारायणराव आचार्य विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र उपविजेता रहा। इनमें पहले स्थान पर हरियाणा व दूसरे स्थान पर उपविजेता महाराष्ट्र रहा।

जबकि तीसरे स्थान पर प. बंगाल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुंबई के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन राहुल ससाणे, योगेश पवार ने किया। जीत का झंडा गाड़ने वाले खिलाड़ियों को संस्था द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रशिक्षक किशन कदम व संस्था के सुबोध आचार्य भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *