Advertisement

धोनी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की जीत में महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर ने 53 रन बनाए और धोनी के साथ 8वें विकेट की नाबाद साझेदारी में 100 रन जोडे़। माही ने जिस कूल अंदाज में भुवनेश्वर कुमार के साथ बल्लेबाजी करके भारतीय टीम को जीत दिलाई उसके बाद ये साबित हो गया कि उन्हें दुनिया के बेस्ट फिनिशर क्यों कहा जाता है। धोनी ने भुवी के साथ नाबाद 100 रन की साझेदारी की और लगभग मैच हार चुकी टीम इंडिया को जीत दिला दी। इस मैच में धौनी 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये जीत अपने आप में तो यादगार बन ही गई इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक कमाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी बैटिंग एवरेज के मामले में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने से आगे चल रहे कप्तान विराट को ही पीछे छोड़ दिया है। आइए एक नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों की बल्लेबाजी औसत पर जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है।

लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत (कम से कम 1000 रन)

  • महेंद्र सिंह धौनी (भारत)- 99.16
  • विराट कोहली (भारत)- 97.68
  • माइकल बेवन (ऑस्ट्रेलिया)- 86.25
  • एबी डीविलियर्स (द. अफ्रीका)- 84.66
  • जो रूट (इंग्लैंड)- 81.25

इसके अलावा धौनी ने अपने एक और रिकॉर्ड को इस जीत के बाद बेहतर कर लिया और वो रिकॉर्ड है किसी भी लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का। आइए एक नजर डालते हैं उन टॉप पांच बल्लेबाजों पर जो लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहे हैं।

  • महेंद्र सिंह धौनी (भारत)- 39
  • जोंटी रोड्स (द. अफ्रीका)- 33
  • इंजमाम उल हक (पाकिस्तान)- 32
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 31
  • मो. अजहरुद्दीन (भारत)- 30

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *