Advertisement

चांद दिखने की खुशी में धुआंधार फायरिंग

सऊदी अरबिया। 26 मई की शाम सऊदी अरब में रमजान का चांद देखा गया। रमजान शरीफ का चांद दिखने की खुशी में सऊदी के मूल निवासियों ने दुनिया की अत्याधुनिक राइफलों से करीब आधे घंटे तक तायफ के मैदान में धुआंधार हवा में फायरिंग की।

मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के मक्का शहर से सटे तायफ के मैदान में 25 मई को रमजान शरीफ का चांद देख कर अपनी खुशी का इजहार धुआंधार फायरिंग कर किया। सऊदी अरब में 26 मई 2017 से रमजान की आमद हो गई है।

सऊदी अरब में रमजान शरीफ के मौके पर काफी बदलाव आता है। यहां के मूल निवासियों द्वारा सऊदी अरब के कई हिस्सों में इफ्तार के समय भी दुनिया की अत्याधुनिक राइफलों धुआंधार आसमानी फायरिंग की जाती है। बता दें कि मक्का अल मुकर्रमा दुनिया के पवित्र स्थानों में गिना जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *