ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है। जिसके भी संपर्क में आए उसे संक्रमित कर जानलेवा बीमारी उत्पन्न कर दे रहा है। इस बीमारी से आज पूरा देश जुझ रहा है। शहर तो शहर अब गांव के लोग भी इस भयाक्रांत बिमारी से भयभीत होते दिख रहे हैं।

जागरूक ग्रामीण जनता अब अपने गांव के प्रवेश मार्ग को झाड़ी एवं बांस के बल्लियों से घेर कर रास्ता अवरुद्ध कर रहे है। ताकि अनजान लोंगो के द्वारा मुख्य मार्ग से पुलिस जांच के भय से रास्ता बदल कर गांव से चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से भाग रहे हैं। इससे अनावश्यक वाहनों का प्रयोग गांवों से हो रहा है। इसकी रोकथाम के लिए पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा, ओबरा, दांतू, बसेरिया सहित कई जगहों पर ग्रामीणों के द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है।
![]()












Leave a Reply