Advertisement

गोवंडी पुलिस के सीनियर को महिलाओं ने बांधी राखी

मुंबई। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अहमदनगर महिला मंडल व स्थानीय महिला संगठनों कि महिलाओं ने गोवंडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ट अधिकारी शशिकांत माने को रखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। इसके अलावा महिलाओं ने उन्हें तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। वहीं माने ने उपहार स्वरूप सभी की रक्षा करने का वचन दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोवंडी पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले घाटला विलेज के अहमदनगर महिला मंडल, मुक्ति नगर महिला मंडल और खरदेवनागर महिला मंडल की महिलाओं ने गोवंडी पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई शशिकांत माने को रखी बांधी व उनके लंबी उम्र की कामना की।

राखी बांधने वाली विभिन्न मंडलों की महिलाओं में नंदा ताई पाटीदार, राजश्री ताई पवार, यमुना ताई मुई, मीनाक्षी देशमुख, वंदना बागुल, मीना ठाकुर, सुगंधा माने, वंदना हेलेरी, मालती कनोजिया, शांति यादव आदि महिलाएं शामिल थी। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर गोवंडी पुलिस स्टेशन में अनोखा नजर देखने को मिला। इस अवसर पर पीएसआई अनिल शेलके, संतोष दासपत्री, राजेंद्र घोरपड़े, पी एस आई दत्तात्रेय लोंढे आदि मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *