साभार/ नई दिल्ली। राजस्थान में सीएम पद के नाम पर राहुल गांधी की अंतिम मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्थान की कमान सौंपने का फैसला लिया है। शाम चार बजे इस नाम का आधिकारिक एलान जयपुर में किया जा सकता है। इससे पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। अब राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे। यहां सीएम पद के दो दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ माने जा रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिनों से जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। सूत्रों के मुताबिक, सूबे के अगले मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत होंगे। गहलोत पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पायलट और गहलोत दोनों आज जयपुर से दिल्ली आए और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। अब दोनों नेता जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा शाम चार बजे की जा सकती है।
राजस्थान में ट्रेंड अनुसार कांग्रेस ने पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस गठबंधन ने 199 में से 101 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसे बीएसपी के 6 और कुछ अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है। सरकार बनाने के लिए सूबे में 100 सीटों की जरूरत है।
![]()












Leave a Reply