Advertisement

MCD Election : केजरीवाल ने दी बीजेपी को बधाई

साभार/ नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को बधाई देते हुए साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के अधिकतर बड़े नेताओं ने हार के लिए ईवीएम को दोषी ठहराया। केजरीवाल भी हाल ही में कह चुके हैं कि यदि उनकी पार्टी ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से हारती है तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे।

दिल्ली में दूसरे नंबर पर रही आम आदमी पार्टी के मुखिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं तीनों एमसीडी में जीत के लिए बीजेपी को बधाई देता हूं। मेरी सरकार दिल्ली की बेहतरी के लिए एमसीडी के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।’ एमसीडी चुनाव में नतीजों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह पहली प्रतिक्रिया है।

इससे पहले सुबह रुझानों में हार देखने के बाद मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद मीडिया के सामने आए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से हुई है। मंत्री गोपाल राय ने भी इसे ईवीएम की लहर बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *