Advertisement

‘मिट्टी घोटाले’ में लालू यादव परिवार को क्लीन चिट

साभार/ पटना। बिहार के बहुचर्चित ‘मिट्टी घोटाले’ में लालू प्रसाद यादव के परिवार को नीतीश सरकार ने पूरी तरह क्लीन चिट दे दी है। राज्य सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट में इस तरह के किसी घोटाले का पता नहीं चलता। ऐसे में किसी भी शख्स पर कोई आरोप नहीं बनता है।
दरअसल, मिट्टी घोटाले को लेकर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी सहित पूरा विपक्ष नीतीश सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा था।
सुशील मोदी ने पिछले 15 दिनों के दौरान लालू फैमिली पर कई आरोप लगाए थे। खासकर तेज प्रताप यादव की कथित भूमिका लेकर बीजेपी उनके इस्तीफे पर अड़ी थी।
घोटाला हुआ ही नहीं, फिर किसकी जांच
इस बीच सरकार ने इस पूरे मामले की जांच कराई और पाया कि बिहार में मिट्टी का कोई घोटाला ही नहीं हुआ है। राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इस जांच के बाद कहा कि मिट्टी घोटाला नहीं हुआ है।
सियासी पंडितों का कहना है कि सरकार के इस फैसले के बाद बैकफुट पर खड़ी लालू फैमिली के लिए यह रिपोर्ट किसी संजीवनी से कम नहीं है।
बता दें कि पटना में बन रहे एक मॉल की मिट्टी को जू में लगाने को लेकर सुशील मोदी ने लालू यादव समेत उनके परिवार पर बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा बड़े पैमाने पर पैसे की हेराफेरी हुई है।

आरोप के बाद मामले की जांच

मोदी के गंभीर आरोपों के बाद सरकार ने बाकायदा इस मामले की जांच कराई और जो रिपोर्ट सामने आई उसमे लालू को बड़ी राहत मिली। इस रिपोर्ट के आने के बाद आरजेडी अब सुशील मोदी पर हमलावर हो गई है और मोदी को राजनीति से संन्यास लेनी की मांग कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *