Advertisement

अंग्रेजी ही नहीं अब हिंदी में भी होगा पासपोर्ट

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट में बदलाव की घोषणा की है। अब आपका पासपोर्ट सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि हिंदी भाषा में भी होगा। सुषमा स्वराज ने कहा, ‘अब से सभी पासपोर्ट अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे न सिर्फ अंग्रेजी में।’ अभी तक जो पासपोर्ट मिलता था ​उसमें सिर्फ अंग्रेजी में ही जानकारी मांगी गई होती थी।

आपका नाम, निवास और जन्मतिथि आदि से जुड़ी सभी जानकारियां अंग्रेजी में मांगी गई होती थीं और उन्हें अंग्रेजी में भी भरना होता था। लेकिन, अब ये अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। अब आपके पासपोर्ट में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भी लिखी होगी। जिससे ये समझना आसान हो जाएगा ​कि पासपोर्ट में क्या पूछा गया है।

इस फैसले से जहां मातृभाषा को बढ़ावा मिलेगा वहीं, अंग्रेजी न जानने या कम जानने वालों को भी समझने में आसानी होगी। साथ ही सुषमा स्वराज ने आठ साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पासपोर्ट फीस में 10 प्रतिशत छूट की भी घो​षणा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *