Advertisement

अब रोजाना बदलेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली। अब पेट्रोल और डीजल के दाम रात 12 बजे नहीं, बल्कि सुबह 6 बजे बदलेंगे। अब हर रोज डीजल-पेट्रोल के दाम तय होंगे और ये आधी रात के बजाय सुबह 6 बजे से लागु होंगे। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना बदलाव के नए नियम को शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया। आज से कल के मुकाबले आज पेट्रोल एक रुपये 12 पैसे और डीजल एक रुपये 24 पैसे सस्ता मिलेगा।

दिल्ली में आज पेट्रोल 66 रुपये 91 पैसे का एक लीटर मिलेगा। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 78 रुपये 44 पैसे का मिलेगाकोलकाता में 69 रुपये 52 पैसे का मिलेगा। चेन्नई में 69 रुपये 93 पैसे का मिलेगा। ये दाम कल सुबह छह बजे तक रहेंगे। इसके बाद कल के नए दाम आएंगे। हालांकि इस बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है कि इनके बदले हुए रोजाना के दामों से कैसे अपडेट रहा जाये। तो अब आज से जब आप गाड़ी लेकर निकलिए तो कल के दाम पर डीजल-पेट्रोल लेने की जिद मत करिएगा।

पेट्रोल पंप मालिकों और डीलरों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए देश भर के 54 हजार पेट्रोल पंप पर रोज नए दाम रात 12 बजे की बजाय सुबह 6 बजे से लागू करने का फैसला किया गया है। यह नया नियम देश के 58 हज़ार पेट्रोल पंपों पर लागू हो गया है।

डीजल और पेट्रोल के दाम रोज तय इसलिए किए गए हैं, क्योंकि कच्चे तेल के दाम रोज तय तय होते हैं और दुनिया के ज्यादातर विकसित देशों में ऐसा ही होता है। तेल कंपनियां पांच शहरों उदयपुर, जमशेदपुर, पुद्दुचेरी, चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में इस तरह का प्रयोग सफल रहने के बाद आज से पूरे देश म इसे लागू कर रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *