Advertisement

RBI ने जारी किए 500 रुपये के नए नोट

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। नए बैंकनोट समय-समय पर जारी किए जा रहे महात्मा गांधी (नई) सीरीज के ही हैं। 500 रुपये के नए नोट में इनसेट में अंग्रेजी का ए (A) लिखा हुआ है। यह अक्षर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाले दोनों नंबर पैनलों पर अंकित है।

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। आरबीआई द्वारा जारी किये गए ये नए नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के ही हैं, लेकिन इनमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 500 रुपये के नए नोट में इनसेट में अंग्रेजी का ए (A) लिखा हुआ है। यह अक्षर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाले दोनों नंबर पैनलों पर अंकित है। नोट के बाकी फीचर्स 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के बाद जारी हुए नोटों जैसे ही हैं।

आरबीआई के मुताबिक, 500 रुपये के नोट में इनसेट में अंग्रेजी अक्षर ‘E’ छपा था जबकि अब नए नोटों में आरबीआई बदलाव कर, उनमें इनसेट में ‘A’ लिखा है। रिजर्व बैंक ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने इस बाबत जानकारी देते हुए प्रेस रिलीज भी जारी की है। बैंक की इस विज्ञप्ति के मुताबिक, नए छापे गए नोटों में प्रिंटिंग का वर्ष ‘2017’ नोट के पिछले हिस्से में अंकित होगा। बाजार में चलन में नोटबंदी के ऐलान के बाद पेश किए गए 500 रुपये के नोटों के अलावा ये नोट भी चलन में रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *