Advertisement

आप ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

साभार/ नई दिल्ली। पिछले काफी समय से दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें थीं। मगर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप नेता और दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी तक लोकसभा की 6 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि, अभी एक सीट पर ऐलान बाकी है।

आप ने जिन 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं, वे हैं…

  • चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय
  • पूर्वी दिल्ली से आतिशी
  • दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह
  • नई दिल्ली से बृजेश गोयल

यहां ध्यान देने वाली बात है कि पश्चिमी दिल्ली से अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस सीट के उम्मीदवार का नाम का ऐलान जल्द करेंगे। पार्टी नेता गोपाल राय ने दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि अभी इस सीट पर चर्चा की जा रही है और जल्द ही इस सीट से उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा।

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठंबधन की चर्चा जोरों पर थी, क्योंकि दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक बुलाई थी और इस बैठक में गठबंधन पर बात नहीं बनी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *