Advertisement

17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। 17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। केंद्रीय चुनाव आयुक्त ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सारी अहम घोषणाएं कर दीं।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैदी ने कहा कि चुनाव आयोग 14 जून को राष्ट्रपति चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करेगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 28 जून होगी। नामांकन की स्क्रूटनी के लिए 29 जून की तारीख तय की गई है।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 1 जुलाई होगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पोल आवश्यक हुआ तो 17 जुलाई को वोट डाला जाएगा। 20 जुलाई मतगणना को होगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग का समय तय किया गया है।

चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी राजनीतिक दल अपने संसद सदस्यों या विधायकों को कोई भी व्हिप जारी नहीं कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक खास निर्वाचक पेन का इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरे पेन का इस्तेमाल करने पर वोट अवैध मान लिया जाएगा। चुनाव आयोग इस खास पेन की सप्लाई करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *