Advertisement

जब महिला बनी शोले की वीरू

मुंबई। मुंबई के वडाला में 30 साल की महिला घर वालो से नाराज हो कर 16 वें फ्लोर पर आत्महत्या के इरादे से चढ़ गयी। कई घंटो तक चले इस ड्रामे के बाद महिला को फायर विभाग ने बचा लिया। गौरतलब है की शुक्रवार को हुई इस घटना में एक 30 साल की महिला निर्माणाधीन इमारत के 16वें फ्लोर पर चढ़ गई। पुलिस के अनुसार महिला कथित तौर पर जबर्दस्ती शादी कराने को लेकर घर वालों से नाराज थी। जिसके कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया।

सूत्रों के अनुसार महिला डिप्रेशन की शिकार है। वह इमारत में घुसी और 17 मंजिला इमारत के 16वें फ्लोर पर पहुंच गई। वह 3 घंटे तक उसी स्थिति में रही जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 5 घंटे में उसे नीचे उतारा।  आरएके मार्ग स्टेशन के इंस्पेक्टर भागवत बंसोड ने बताया कि स्थानीय लोगों ने 10 बजे महिला को देखा और हमें अलर्ट किया।

पुलिस के अनुसार महिला ने किसी के भी पास आने पर कूद जाने की धमकी दी। कुछ महिला कॉन्सटेबल और फायर विभाग के अधिकारी सीढ़ी चढ़ कर उसके पास पहुंचे। महिला को बचाने के लिए विशेषज्ञ काउन्सलर इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा को बुलाया गया। शालिनी बातचीत के जरिए महिला का ध्यान भटकाती रहीं, वहीं दूसरी तरफ आधिकारी उसे बचाने के लिए उसके पास पहुंच गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *