Advertisement

दिलीप कुमार की हालत में सुधार

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बुधवार दोपहर डिहाइड्रेशन के चलते उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार तक उन्हें कुछ ही घंटो के लिए आईसीयू में रखा गया था लेकिन अब खबर है कि दिलीप कुमार की हालत में सुधार है।

सूत्रों के मुताबिक दिलीप कुमार को आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी संबंधी परेशानी अभी ठीक नहीं हुई है उनकी किडनी का ट्रीटमेंट चल रहा है। यह ट्रीटमेंट दि‍लीप कुमार के डॉक्टर जलील पपारकर और किडनी स्पेशलिस्ट डॉ नीतिन गोखले के अलावा कई दूसरे डॉक्टर्स की निगरानी में हो रहा है।

हालांकि बुधवार को अस्पताल में भर्ती करवाने से पहले यह भी बताया जा रहा था कि वह कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। दिलीप कुमार की भतीजी और एक्ट्रेस सायशा की मां शाहीन ने भी ट्वीट कर उनकी तबीयत की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि युसूफ अंकल जल्द ठीक हो जाएंगे। दिलीप कुमार के फैन्स भी लगातार सोशल मीडिया पर उनकी हालत में सुधार होने की दुआएं कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *