मुंबई। शिरडी के साईं बाबा मंदिर को रोजाना डेढ़ करोड़ रुपये चंदा मिल रहा है। महाराष्ट्र के कानून एवं न्याय विभाग ने मंदिरों को मिलने वाले चंदे और उनके खर्च पर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार पिछले सात सालों में मंदिरों को मिलने वाले दान की राशि दोगुनी हो गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार शिरडी के साईं बाबा संस्थान को दान में रोजाना करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये मिलते हैं। सात साल पहले यह संख्या करीब 53 लाख रुपये रोजाना थी। राज्य के कानून एवं न्याय विभाग ने मंदिरों को मिलने वाले दान की रिपोर्ट जारी की है।
शिरडी संस्थान का मार्च 2011 में 535 करोड़ रुपये का सालाना कोश था। मार्च 2016 में यह आगे बढ़कर 1396 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2016 तक 1599 करोड़ रुपये था। शिरडी संस्थान को अप्रैल से दिसंबर तक 418 करोड़ रुपये दान में मिले थे, लेकिन संस्थान ने इस बीच करीब 204 करोड़ रुपये जरूरतमंदों और गरीबों के लिए खर्च किए।
![]()












Leave a Reply