Advertisement

सम्राट अशोक की 2316 जयंती मनी

चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम सम्राट अशोक के नाम किया जाए- मनीषा चौधरी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2316वीं जयंती कुशवाहा मोर्या माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा मुलुंड (प) के कालीदास मैरिज हॉल में मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के संयोजक मुंबई कस्टम विभाग के डिप्टी कमीश्नर प्रशांत कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण में सम्राट अशोक की जीवनी को संक्षिप्त में पेश किया। उन्होंने हॉल में उपस्थित गणमान्यों का ध्यान राष्ट्रीय ध्वज पर बने अशोक चक्र की तरफ आकर्षित कराया।

गौरतलब है कि कुशवाहा फाउंडेशन द्वारा आयोजित जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सीतामढ़ी के सांसद रामकुमार कुशवाहा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधाकर राव गणगने, विधायिका मनीषा अशोक चौधरी, सर्विस टैक्स कमीशनर मनोज कृष्णा, कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, सच्चिदानंद सिन्हा और लाल मोहन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इस अवसर पर विधायिका मनीषा अशोक चौधरी ने चर्चगेट लोकल रेलवे स्टेशन का नाम चक्रवर्ती सम्राट अशोक के नाम कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। प्रशांत कुमार सिन्हा के हाथों मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्यों का स्वागत शाल, पुष्पगुच्छ और मोमेटें देकर किया गया।

इस मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा कुशवाहा ने कहा कि मैं समाज से जुड़े मुद्दों को सांसद में उठाता रहता हूं। इस बार चर्चगेट स्टेशन का नाम बदलने के मुद्दे पर चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा की इस तरह के समारोह के जरीये समाज के लोगों को एक मंच पर लाया जा सकता है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधाकर राव गणगने ने कहा की मैं समाज के कार्यो को वरियता देता हुं।

फाउंडेशन के भव्य समारोह में महाराष्ट्र के कई विधायक, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारी मौजूद थे। फाउंडेशन के इस मंच से समाज व देश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कृष्णा, पी. के सिन्हा, एस. एन सिन्हा, सुनिल दत्त, लालमोहन सिंह, सुर्य प्रकाश, गंगेश कुमार, सुनिल कुमार सिंह, लव कुश मोर्य, रंजीत सिंह, राम प्रवेश, सौरभ शशांक, जी एस. कुशवाहा, एस पी सिंह, अनिल कुमार मोर्य आदि फउंडेशन के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *