Advertisement

साकीनाका पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाददाता/ मुंबई। साकीनाका पुलिस द्वारा विश्व कामगार दिवस से पूर्व बाल मजदूरी व इससे जुड़े कानुन के प्रवधानों के मुद्दे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के सामाजिक संस्था व व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। प्रथम संस्था के शरण में रहने वाले बाल मजदूरों को भी जागरूकता अभियान के इस धारा से जोड़ने की कोशिश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार साकीनाका पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी के नेतृत्व में आगामी विश्व श्रम दिवस यानी 1 मई से पूर्व बाल मजदूरी से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी क्षेत्र के व्यापारियों, होटल मालिकों व स्थानीय लोगों की दी गई।

क्योंकि विशेष अभियान को ध्यान में रखते हुए बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा 29 अप्रैल से 6 मई तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कानून को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। बता दें की इस तरह का अभियान मुंबई में सबसे पहले साकीनाका पुलिस द्वारा किया गया। इस अभियान में क्षेत्र के व्यपारियों को बाल मजदूरी से जुड़े कानूनी प्रवधानों के बारे में बताया गया।

साथ ही कम उम्र के बच्चों को नौकरी पर नहीं रखने की हिदायत भी दी गई। हालांकि इसके लिए व्यपारियों ने वचन दिया कि वे कानुन का उल्लंघन नहीं करेंगे। पुलिस के इस काम में क्षेत्र की गैर सरकारी संस्था प्रथम ने काफी सहयोग दिया। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक श्रीकांत नारायण बच्चों के लिए शानदार पार्टी के साथ मैजिक शो का आयोजन करने वाले हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यपारियों के साथ -साथ सामाजिक कार्यकर्ता व बच्चे मौजूद थे। पुलिस टीम में पी एस आई कल्याण घाड़गे, ए एस आई दुमाल और भालेकर व जाधव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *