Advertisement

साकीनाका पुलिस की भव्य इफ्तार पार्टी

मुंबई। साकीनाका पुलिस की ओर से 23वें रमजान शरीफ को भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक अविनाश धर्माधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इफ्तार पार्टी में स्थानीय नागरिकों को अलावा क्षेत्र के नेता, अभिनेता व व्यापारियों को विशेष तौर पर इस पार्टी में बुलाया गया था। ताकि इफ्तार पार्टी के बहाने एक दूसरे से मिले व पुलिस कमेटी को सहयोग दें।

साकीनाका पुलिस स्टेशन के सामाजिक कार्यो की सराहना हर तरफ चर्चाओं में है। हालांकि यहां के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी पुलिस कमेटी व सामाजिक कार्यो के बदौलत इस क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में इस पुलिस स्टेशन में अपराध का ग्राफ गिरा है।

साकीनाका पुलिस की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में करीब 400 लोगों ने लजीज पकवानों का लुत्फ लिया। इफ्तार पार्टी के बाद सभी एक दूसरे से मिले व क्षेत्र में अमन शांति के मुद्दे पर भी चर्चाएं हुई। इफ्तार पार्टी में कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *