Advertisement

राजू भाई के इफ्तार पार्टी में रोजेदारों की भीड़

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। मुंबई कांग्रेस वाहतुक संगठन के मुंबई अध्यक्ष अकबर हुसेन (राजु भाई) की ओर से आम लोगों के लिए दावते इफ्तार का आयोजन ट्रॉम्बे स्थित चीता कैंप के मनपा स्कूल की नई इमारत में किया गया। राजु भाई द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में मनपा एम पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्ष खैरूननिसा ए हुसेन के सभी नगरसेवकों के साथ साथ पार्टी की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थे।

माहे रमजान के इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों सहित करीब दो हजार लोगों ने लजीज पकवानों का लुत्फ लिया। माहे रमजान के इफ्तार पार्टी में माजिद शेख ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रोजेदारों सहित अन्य मेहमानों को इफ्तार कराया व सभी ख़ुसूसी मेहमानों का स्वागत किया। इपतार पार्टी के बारे में अकबर हुसेन उर्फ़ राजू भाई ने बताया कि मैं हर साल आम लोगों के लिए इफ्तार पार्टी की दावत देता हुं। इस बार हमने बड़े पैमाने पर दावते इफ्तार का आयोजन किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *