प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। चेंबूर कैंप के राम टेकड़ी में डांडिया का जूनून सर चढ़ कर बोल रहा है। यहां हर वर्ग और हर आयु के लोग फिल्मी व गरबा रास के धुनों पर थिरकते नजर आते हैं। जय माता दी मित्र मंडल द्वारा आयोजित माता रानी के महापर्व में पूरा राम टेकड़ी भक्तिमय हो गया है।
राम टेकड़ी में भव्य नवरात्रोत्सव का आयोजन मंडल के अध्यक्ष विजय भोसले द्वारा किया गया है। बताया जाता है कि नवरात्र शुरु होने के साथ ही यहां डांडिया, रास गरबा की धूम मची है। आस्था और शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना के साथ- साथ यहां डांडिया, रास गरबा प्रेमियों का जमघट लगता है।
रंग बिरंगी लिबासों में डीजे की धून पर थिरकते बालक बूढ़े और जवान डांडिया रास में लीन हो जाते हैं। इस मंडल की स्थापना शशिकांत पस्ते ने किया था, फिलहाल इसके अध्यक्ष विजय भोसले हैं। इसके अलावा उनके सहयोगियों द्वारा सारा काम देखा जाते हैं।
![]()












Leave a Reply