Advertisement

सम्राट अशोक का जन्मोत्सव धूम -धाम से मना

चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग- मनीषा चौधरी

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। कुशवाहा मौर्या माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्मोत्सव काफी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

मुलुंड (प) के कालीदास मैरिज हॉल में आयोजित 2316वां जन्मोत्सव के मौके पर स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम का संयोजक, मुंबई कष्टम विभाग के डिप्टी कमीश्नर प्रशांत कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सिन्हा ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जीवन से जुड़ी लगभग सभी बातों को संक्षिप्त में पेश किया। उन्होंने हॉल में उपस्थित गणमान्यों का ध्यान राष्ट्रीय ध्वज पर बने अशोक चक्र का ज़िक्र भी किया।

गौरतलब है कि कुशवाहा फाउंडेशन द्वारा आयोजित जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सीतामढ़ी के सांसद रामकुमार शर्मा कुशवाहा, महाराष्ट्र के पूर्व सुधाकर राव गणगने, दहिसर की विधायिका मनीषा अशोक चौधरी, सर्विस टैक्स कमीशनर मनोज कृष्णा, कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, विदर्भ माली समाज के प्रकाश ढोकने, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा, श्रीमती वनिता सुयोग लोंढे, एस एन सिन्हा और महेंद्र मोर्या, उप कोषाध्यक्ष लाल मोहन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इस अवसर पर विधायिका मनीषा अशोक चौधरी ने चर्चगेट लोकल रेलवे स्टेशन का नाम चक्रवर्ती सम्राट अशोक के नाम कराने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने लगभग सभी तैयारियां कर ली है। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। प्रशांत कुमार सिन्हा के हाथों मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्यों का स्वागत शाल, पुष्पगुच्छ और मोमेटें देकर किया गया। इस मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा कुशवाहा ने कहा कि मैं समाज से जुड़े मुद्दों को सांसद में उठाता रहता हुं। इस बार चर्चगेट स्टेशन का नाम बदलने के मुद्दे पर चर्चा करूंगा।

उन्होंने कहा की इस तरह के समारोह के जरीये समाज के लोगों को एक मंच पर लाया जा सकता है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधाकर राव गणगने ने कहा की मैं समाज के कार्यो को वरीयता देता हुं। फाउंडेशन के भव्य समारोह में महाराष्ट्र के कई विधायक, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारी मौजूद थे। फाउंडेशन के इस मंच से समाज व देश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव सच्चितानंद सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *