Advertisement

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

मुश्ताक खान/ मुंबई। आजादी के महापर्व के दिन दुश्मनों का मुहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहूती देने वाले देश के शहीदों को सलाम। आजादी के 70वें साल के जश्न में डूबे देश की रक्षा करते हुए झारखंड के दो जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के झंडारोहण से पहले अपने जान की आहूती दे दी। ऐसे वीर शहीदों को झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच सलाम करता है।

यह बात मंच के मुंबई अध्यक्ष फारूक अंसारी ने कही। अमर शहीदों की याद में मंच की अंधेरी शाखा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन में मुंबई में रह रहे झारखंडवासियों सहित देशभक्तो ने जामताड़ा के प्रमोद कुमार और चतरा के शक्ति सिंह जैसे ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस आयोजन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता, सचिव नरेश गुप्ता, फारूक अंसारी, सचिव बसंत एल डांगी, अंधेरी शाखा के अशोक डांगी, राजन महतो, दिलीप सिंह, संदीप सिंह, संजय मथुरा शर्मा, राधेश्याम डांगी, महेंद्र युगल राणा आदि गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *