प्रहरी संवाददाता/मुंबई। झारखंडी एकता संघ की विशेष बैठक बांद्र-कुर्ला काम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमसीए रिक्रेशन सेंटर के गुगली हॉल में संपन्न हुआ। इस बैठक में संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी द्वारा परिचय कराने के बाद झारखंड दिवस मनाने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा झारखंड में निवेश और रोजगार के मुद्दे पर विशेष जोर दिया गया। संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से तुषार जैन को संघ का संरक्षक बनाया गया। इस बैठक में विशेष पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। संघ के कार्यो को देखते हुए कुछ नये लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस बैठक का संचालन संघ के प्रवक्ता असगर खान ने किया।
![]()












Leave a Reply