Advertisement

मनीष विजय में संपन्न हुआ गणेशोत्सव

संवाददाता/ मुंबई। आरसी मार्ग पर स्थित वाशीनाका के मनीष विजय सोसायटी में मनीष मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में आराध्यदेव के श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक रही। सोसायटी के बाल श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल द्वारा विधिवत रूप से यहां पूजा अर्चना की गई। इस आयोजन में पूरे सोसायटी के सदस्यों का सहयोग रहा। राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्व को यहां हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा भंडारा वितरण किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *