Advertisement

सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन

 

मुंबई। श्री सनातन धर्म हाई स्कूल एंड जुनियर कॉलेज के प्री-प्राइमरी विभाग की शिक्षिका सुषमा रविंद्र की सेवानिवृति पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। स्कूल की शिक्षिकाएं व प्रबंधन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा रविंद्र को शाल ओढाकर व पुष्प गुच्छ के साथ मोमेंटो देकर स्कूल प्रबंधन के शिव कुमार कटारिया व उपदेश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षिकाओं ने उन्हें अपनी ओर से सोने का उपहार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री-प्राइमरी विभाग की शिक्षिका सुषमा रविंद्र की विदाई समारोह में स्कूल प्रबंधन के मुखिया शिवकुमार कटारिया ने कहा की सभी को एक न एक दिन रिटायर (सेवानिवृत) होना ही पड़ता है। उन्होंने शिक्षिका श्रीमती रविंद्र को भविष्य में सकुशल रहने की शुभकामनाएं दी।

वहीं स्कूल प्रबंधन के सचिव उपदेश शर्मा ने उनके कुशल कार्यो की सराहना करते हुए पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट किया। उन्होंने कहा की भविष्य में अगर जरूरत पड़ी तो आप को याद किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षिका श्रीमती रविंद्र की प्रधानाचार्य श्रीमती सरोजा शेट्टी ने अन्य शिक्षिकाओं की ओर से गोल्ड रिंग देकर उन्हें सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य श्रीमती शेट्टी ने कहा की हमरे बीच 27 वर्षो तक रहीं श्रीमती रविंद्र काफी सुलझी हुई शिक्षिकाओं में से एक हैं। आज के बाद हमें इनकी कमी महसूस होगी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रीता सिंह, ज्योती पोटा, इकबाल कौर, बाला और कृष्णा वेनी के अलावा स्कूल के सभी सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *