मुंबई। दुनिया की सबसे वजनी महिला मानी जाने वाली इमान अहमद का इलाज करने वाले सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला ने अबू धाबी के एक अस्पताल स्थानांतरित करने के इमान के परिवार के फैसले को गलती बताया है। गत फरवरी में इलाज के लिए इमान मुंबई के सैफी अस्पताल आई थी। इमान के परिवार वाले अब उसे अबू धाबी के अस्पताल जा रहे है। इमान की बहन शाइमा सलीम ने सैफी अस्पताल पर उचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
संवाददाताओं से बातचीत में मुफ्फजल लकड़ावाला ने इमान के परिवार के फैसले को गलत बताते हुए संस्कृत के शब्द ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’ का इस्तेमाल किया। लकड़ावाला ने कहा कि ईमान की बहन यह आरोप किसी और के इशारे पर लगा रही है।
लकड़ावाला ने कहा, ‘मैंने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया था कि मैं इमान को चलने लायक बना दूंगा, ऐसा कोई वादा मैंने उसके के परिवार से नहीं किया है। मैंने इमान वजन कम किया और कोई भी उसे चुनौती नहीं दे सकता। सभी को पता है कि इमान वजन काफी कम हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘हम उसे डिस्चार्ज नहीं कर रहे हैं। हम इमान के परिवार के मुंबई से यूएई ले जाने के फैसले को स्वीकार कर रहे हैं। इमान की मेडिकल रिपोर्ट अबू धाबी के डॉक्टरों के साथ पहले ही साझा की जा चुकी है।
![]()












Leave a Reply