मुंबई। भारतीय कामगार यूनियन के 20वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन परेल के दामोदर नृत्यगृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूनियन के लिए समर्पित सदस्यों सहित अन्य गणमान्यों को ट्रॉफी, शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। यूनियन के स्थापना दिवस पर अधिकांश कामगार सपरिवार उपस्थित थे।
मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न कामगारों की समस्याओं को देखते हुए 1997 में भारतीय कामगार यूनियन की स्थापना उल्हास म्हात्रे ने किया था। यूनियन की शाखा को मजबूत करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया। इतना ही नहीं राज्य की विभिन्नकंपनियों द्वारा सताए गए कामगारों को न्याय दिलाने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी, और सफल भी रहे।
इसके बदौलत मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न नगर व शहरों में इसकी शाखाएं हैं। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव आंबेडकर के नक्शे कदम पर चलने वाली भारतीय कामगार यूनियन में मौजूदा समय में करीब 50 हजार सदस्य हैं।
गौरतलब है कि परेल के डॉ. बी. ए रोड, एन. एम. जोशी विद्यासंकुल स्थित दामोदर नृत्यगृह में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुंबई व उपनगरों के अलावा राज्य के अन्य शहर व नगरों से भारतीय कामगार यूनियन के सदस्यों ने सपरिवार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, समारोह में आए सभी लोगों ने ऑर्केस्ट्रा का जमकर आनंद लिया।
इस अवसर पर डॉ. अमित बाली, मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों, कलाकारों और यूनियन के लिए समर्पित सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप सर्वदय, अनिल पवार, दीपक गायकवाड, सुनील काले, चंद्रकांत बोरूडो, सुनील घाटविसावे आदि ने अहम भूमिका निभाई।
![]()















Leave a Reply