नेहरूनगर की जनता को भाजपा की ओर से ढेरों तोहफे
प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। गणेश जयंती के पावन अवसर पर कुर्ला पूर्व स्थित नेहरूनगर में भाजपा के जनसंपर्क कार्यालय का उद्धघाटन मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार ने दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित शेलार द्वारा आयोजित उद्धघाटन समारोह में हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम भी किया गया।
इस मौके पर पेयजल की शुद्धीकरण के लिए विशेष मशीन का उदघाटन उपमहापौर अलका केलकर, पूर्व नगरसेवक सीताराम तिवारी ने किया। मिली जानकारी के अनुसार करीब ढाई दशक बाद कुर्ला विधानसभा क्षेत्र के नेहरूनगर में पहली बार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने भव्य कार्यालय की शुरूआत की है।
बताया जाता है कि मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित शेलार ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ-साथ पहली बार दम-खम से अनोखी पहल की है। उन्होंने पार्टी में आते ही कुर्ला विधानसभा में भाजपा का जनाधार बढ़ाया है। अमित शेलार ने बताया की इस विभाग को स्वच्छ एवं हरित बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा की ”मेक इन इंडिया” के तर्ज पर नेहरूनगर के हर इमारतों के पानी की टांकी को साल में दो बार मुफ्त में साफ किया जाएगा। इस आयोजन में मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार के अलावा गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता, उप महापौर अलका ताई केलकर के अलावा पार्टी के सुनील कर्जतकर, सुहास आदिवालेकर, दीनानाथ तिवारी, मनोज चौबे, शैलेंद्र सावंत, विशाल करांडे आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply