प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। लगभग सात माह में कुर्ला विधानसभा के भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में पांच हजार स्थानीय लोगों का आधार कार्ड बनवाने में मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित शेलार ने अहम भूमिका निभाई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा मुफ्त में जारी होने वाली आधार कार्ड भारतीयों की मुख्य पहचान बन गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष अमित शेलार द्वारा पिछले सात महीने से आधारकार्ड बनवाने की मूहिम चलाई जा रही है। इसके बावजूद कुर्ला विधानसभा में हजारो लोग ऐसे हैं जो अब भी आधार कार्ड से वंचित है। ऐसे नागरीकों के लिए मुंबई भाजपा द्वारा कुर्ला पूर्व स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में सप्ताह में तीन दिन आधार कार्ड बनाने की मूहिम चलाई जा रही है।
ताकि जो लोग अब तक आधार कार्ड नहीं बनवा सके हैं वो इस मूहिम का लाभ उठाएं। इसके लिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार का दिन रखा गया है। उपाध्यक्ष शेलार ने बताया की अब भी बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए आते हैं।
इसके लिए उन्होंने टोकन सिस्टम बनाया है ताकि किसी का समय बर्बाद न हो, और लोग टोकन पर दिए गए समय के अनुसार अपने दस्तावेजो के साथ आकर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरा कर सके। इसके लिए युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित शेलार द्वारा तीन चार लोगों की टीम बनाई है। इनमें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से जुडे सोपान श्रीरंग विघाटे भी शमिल हैं।
![]()












Leave a Reply