Advertisement

19वां राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

जल्द ही खुलेगा तीरंदाजों के लिए अकाडमी-खेल मंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र के अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 19वां राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आर सी एफ कंपनी के खेल के मैदान में संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 268 वनवासी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें देश के कुल 25 राज्यों से आए प्रतिभागियों में नेपाल के तीरंदाज भी शामिल हुए।

खबर के मुताबिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का उदघाटन खेल मंत्री विजय गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान, मंत्री विनोद तावडे आदि ने संयुक्त रूप से किया गया। चेंबूर के जवाहर विद्या भवन परिसर में हुए तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के वनवासियों ने एक से बढ़कर एक जौहर दिखाए।

इस प्रतियोगिता को आयु सीमा के अनुसार पांच हिस्सो में बांटा गया था। तीरंदाजी प्रतियोगिता के जज प्रतिभागियों के जौहर को देख कर परेशान थे कि किसे विजेता घोषित किया जाए। चूंकि हर तीरंदाज एक दूसरे से बहतर करने कर रहे थे।

इस अवसर पर राज्य के आदिवासी विकास राज्यमंत्री अंबरीश राजे अत्राम ने कहा कि वनवासियों के गुणों व प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य सरकार जल्द ही अकादमी की शुरूआत करेगी। उन्होंने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा राट्रीय स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता को सराहा।

उन्होंने कहा कि इन प्रतिभागियों के अलावा देश के अन्य वनवासियों को भी इस तरह का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। वनवासी कल्याण आश्रम के सहसंघटन मंत्री सोमय्या जुलू ने कहा कि मुंबईकरो ने देश के विभिन्न भागो से आये इन खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चिन्मय मिशन के आचार्य स्वामी निर्भयानंद सरस्वती, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवरांम उरॉव, संघटन के मंत्री सोमय्या जुलू, वनवासी कल्याण आश्रम महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष लक्ष्मणराव टोपले, स्वागत समिती के सचिव सुशिल जाजू, वनवासी कल्याण आश्रम कोकण प्रशांत के सचिव महेश देशपांडे आदी मान्यवर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *