Advertisement

4 नवंबर तक चलेगा प्रतिष्ठान का महोत्सव

मुश्ताक खान/ मुंबई। युवा चेंबूर प्रतिष्ठान द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी कला, क्रीडा, सांस्कृतिक महोत्सव चेंबूर हाई स्कूल के मैदान में मनाया जा रहा है। पिछले चार वर्षों से प्रतिष्ठान द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 2 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम के आयोजक नगरसेवक महादेव शिवगण हैं। इसका उदघाटन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर व पूर्व विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता कांता ताई नलावडे ने किया।

महोत्सव के आयोजक भाजपा नगरसेवक महादेव शंकर शिवगण ने बताया की युवा चेंबूर प्रतिष्ठान द्वारा पांचवां कला, क्रीडा, सांस्कृतिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार विशेष रूप से बेरोजगारों के लिए रोजगार मेलावा, स्वच्छ भारत व स्वच्छ चेंबूर पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में चेंबूर परिसर के अधिकांश स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं को अमंत्रित किया गया है। इस महोत्सव के कार्यध्यक्ष शरद वाबले ने बताया कि चेंबूरनाका स्थित चेंबूर हाई स्कूल के भव्य मैदान में खेल-कूद से जुड़ी प्रतियोगिताएं चल रही हैं।

वहीं रंगोली, चित्रकला, निबंध आदि स्कूल के हॉल में होता है। यहां के टैलेंट शो में छात्रों ने अपना जौहर दिखाया। नगरसेवक महादेव शिवगण ने बताया कि अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग संपर्क प्रमुख का चुनाव किया गया था। ताकि किसी भी प्रतिभागी छात्र को परेशानी न हो। संपर्क प्रमुखों में धनंजय कोलकर, जितेंद्र लिंबकर, राजाराम उपाध्याय, कौस्तुभ बांबलकर, प्रमोद देवाडिगा, राहुल ससाणे, आशिष चव्हाण, आदेश राणे, मदन पाटील, भुपेश पाटील, हर्षल मोरे, राजेश पतंगे आदि थे।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *