Advertisement

कैंसर पर लायंस क्लब का विशेष कार्यक्रम

संवाददाता/ मुंबई। ‘विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल (Lions Club Internation) डिस्ट्रिक्ट 3231 A2 द्वारा चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस का आयोजन पनवेल स्थित होटल फ़ीनिक्स में किया गया। लायन अमरचंद शर्मा द्वारा आयोजित जनजागरूकता अभियान में लायन डॉ त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने सहज भाषा मे चाइल्डहुड कैंसर की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर लायन राजेन्द्र महानुभाव मुख्य अतिथि तथा लायन सुधीर सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बता दें कि लॉयन डॉ त्रिलोकीनाथ मिश्रा एशिया महादेश के प्रमुख कैंसर हॉस्पिटल टाटा मेमोरियल सेंटर में कार्यरत हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले मिश्रा अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों की हमेशा मददगार रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *