Advertisement

विश्व महिला दिवस पर महिला मतदाताओं को तोहफा

मुंबई। विश्व महिला दिवस पर चेंबूर उपजिलाधिकारी अतिक्रमण -निष्कासन कार्यालय द्वारा नई महिला मतदाताओं में मतदान पहचान पत्र का वितरण किया गया। इसके लिए चेंबूर हाई स्कूल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें बुलाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व महिला दिवस पर चेंबूर के उपजिलाधिकारी, वोटर नोमिनी अधिकारी ज्ञानेश्वर खुटवड के हाथों करीब 30 नई महिला मतदाताओं को स्मार्ट कार्ड जैसा वोटर कार्ड दिया गया। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार सतीष मोरे और केंद्र स्तरीय अधिकारी जयश्री सोनवणे ने नई महिला मतदाओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आधुनिकता के इस युग में कलरफूल वोटर कार्ड मिलने से नई- नई मतदाताएं बेहद खुश नजर आ रही थी।

आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार के आदेश पर चेंबूर मुंबई सहित पूरे देश में मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। बता दें कि 2019 के चुनाव से पहले नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि हर भारतीय अपने मतों का उपयोग कर सके। कलरफुल स्मार्ट कार्ड वितरण समारोह में तहसीलदार सुनील भुताले, प्रगणक रवींद्र देवरे, हणमंत देसाई, अनिल गायकवाड, उदय जाधव, प्रवीण कांबले आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *