Advertisement

KBC के नाम पर महिला से ठगी

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर एक महिला को ठगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अकबरुन जमील खान को 8 सितंबर को एक जसपाल सिंह नामक व्यक्ति ने फोन कर खुद को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का प्रतिनिधि बताता है और उनके नाम 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात बताई।

जसपाल सिंह ने 25 लाख रुपये अकबरुन के बैंक के खाते में ट्रांसफर करने की बात कही, पर पहले बैंक ऑफ बड़ोदा के एक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। अकबरुन जसपाल की बातों में आ गई और क्रमशः 13,250, 20,000, 30,000 और 10,000 बैंक ऑफ बरोडा के खाता क्रमांक 3590-0100-0033-37 में ट्रांसफर कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक फर्जी पहचान-पत्र भी भेजा था।

कुछ समय बाद अकबरुन को संदेह हुआ तो उसने मामले की शिकायत भाईंदर पुलिस स्टेशन में कर दी। मामले की जांच कर रहे आईपीएस अतुल कुलकर्णी ने बताया कि हम आरोपी के मोबाइल नंबर और एकाउंट नंबर की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *