Advertisement

मुंबई-नवी मुंबई के बीच वॉटर टैक्सी

मुंबई। मुंबई को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए ही जल्द मुंबई से नवी मुंबई के बीच वॉटर टैक्सी की सुविधा शुरू हो सकती है। राज्य सरकार मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के साथ मिलकर इस सेवा की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में मुंबई से नवी मुंबई के बीच करीब 40-45 किलोमीटर का फासला तय करने में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है, और ईंधन भी अधिक खर्च होता हैं। लेकिन यही फासला अगर समुद्र के रास्ते तय किया जाय तो ईंधन और समय दोनों की बचत होगी।

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक संजय भाटिया ने बताया कि यह सेवा मुंबई के भाऊचा धक्का से बेलापूर, नेरूल से मांडवा के बीच चलाने शुरू करने है और जल्द ही वॉटर टैक्सी सेवा उद्घाटन किया जा सकता है। मुंबई के पास इतना बड़ा समुद्री किनारा होने के बाद भी समुद्री यातायात के लिए उसका उपयोग नहीं किया गया। अब मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने इसे सुधारने कर बीड़ा उठाया है। भाटिया ने बताया कि वाटर टैक्सी परियोजाना के लिए टेंडर निकाला गया है, जिसमें तीन कंपनियों ने रूचि जताई है।

वॉटर टैक्सी की यात्री क्षमता, किराया और समय यह सब टेंडर को अंतिम रूप देने के बाद निश्चित किया जाएगा। शुरूआत में वाटर टैक्सी सेवा गेट वे ऑफ इंडिया-एलिफेंटा के बीच चलाई जाएगी। इसके बाद भाउचा धक्का-माडंवा, भाउचा धक्का-नवी मुंबई, भाउचा धक्का-नेरूल-बेलापुर तक यह सेवा शुरू की जाएगी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *