मुश्ताक खान/ मुंबई। राजस्थान मूल के वाजिद अली सउदी अरबिया से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई हवाई यात्रा कर पहुंचे। लेकिन मुंबई के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद से उनका कोई पता नहीं है। 27 वर्षीय वाजिद अली की शादी 15 अक्टूबर को होना तय हुआ था। अब वाजिद के लापता होने से दोनों परिवार काफी सदमें में हैं। हालांकि इसकी शिकायत उसके परिजनों ने 6 अक्टूबर को शहर एयरपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
वाजिद अली के चाचा इस्लामुद्दीन कुरैशी के अनुसार वह रियाद में मिनिरल वाटर फैक्टरी में काम करता था। इस दौरान उसकी शादी की बात चली और उसके घरवालों ने 15 अक्टूबर का दिन तय कर दिया था। हालांकि उसके पिता भी दोहा कतर में नौकरी करते हैं, लेकिन बेटे की शादी में शरीक होने के लिए वो भी आए हैं। अब शादी के घर में मातम पसरा है।
पुलिस की तफ्तीश और सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के अनुसार वाजिद अली 29 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरा और अपना लगेज भी लिया। इसके बाद वह दिल्ली से 30 सितंबर को मुंबई आया। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद से वाजिद अली लापता है। सात दिन बीतने के बाद भी वाजिद का कोई पता नहीं मिलने से उसके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। वहीं उसके भावी ससुराल वालों की भी बुरी हालत है। वाजिद राजस्थान, सीवकर जिले के नीमका थाना क्षेत्र की हद में स्थित सिरोही का रहने वाला है। हालांकि उसके परिजनों ने संभावित ठिकानों पर छानबीन किया लेकन अब तक उसका कोई पता नहीं है।
![]()












Leave a Reply