मुश्ताक खान
मुंबई। मेलोडियस वॉयस ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानीत योग विशेषज्ञ विवेक शेट्टी (Vivek shetty) को शिक्षा के मौलिक अधिकारों के विषय पर नई पिढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए मिड डे एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड्स 2019 (Mid day Excellence in Education Awards 2019) से नवाजा गया। मुंबई के होटल सहारा स्टार (Hotel Sahara Star) में आयोजित सम्मान समारोह में जानी मानी हस्तियों ने शिर्कत की। हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रसिद्ध उद्यमी, प्रेरक वक्ता, योग विशेषज्ञ विवेक शेट्टी को पूर्व सांसद प्रिया दत्त और संदीप खोसला (सीईओ, मडि डे) के हाथों मिड डे अवार्ड दिया गया।
बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी एवं होंचो, इंडस कम्यूनिकेशंस के प्रमुख विवेक शेट्टी चाणक्य नीत के बेहत मिसाल हैं। जीव विज्ञान और रहस्यवादी ज्ञान पर मजबूत पकड़ रखने वाले शेटटी
बेहतर लाइफ कोच भी हैं। उन्होंने लगभग 15 वर्षों के विविधितापूर्ण 400 से अधकि लेक्चर व सत्र दिये, जो सेशन खाते में दर्ज हैं। लेक्चर और सत्र अग्रणी कारपोरेट समूहों, प्रबंधन संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, चकित्सिा और इंजीनियरिंग,
कालेजों, अंतरराष्ठ्रीय स्कूलों और विभिन्न प्रबंधन मंचों तक फैले हुए हैं। वह माइंड मैनेजमेंट और वायस ट्रेनिंग के लिए नियमीत रूप से कक्षाएं भी चलाते हैं।
ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर इंडस कम्यूनिकेशंस के प्रमुख के लाखो फालोअर्स हैं। यह एक 360-डिग्री कम्यूनीकेशन सर्विस है जो प्रमुख कारपोरेट, बजिनेस हाउस और सेलब्रिटीज के लिए विज्ञापन, जनसंपर्क, इवेंट मैनेजमेंट और सेलब्रिटी प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीक से पूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराती है। सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले संचार और ब्रांडिंग में उत्कृष्ठता के लिए उन्हें नवशिक्त पुरस्कार से सम्मानति किया गया था। उनकी संगीत में गहरी रुचि है और उन्होंने गायकों के छह- सदस्यीय बैंड का नेतृत्व भी किया है जिसने देशभर में प्रमुख उत्सवों जैसे कालाघोड़ा, मूड इंडिगो में प्रस्तुती दी है। उन्हें 2012 में मेलोडियस वायस आफ द ईयर के लिए सम्मानति किया गया था।
उनकी लोकप्रिय रेडियो शो सेलिब्रेटिंग लाइफ विथ एफएम रेनबो वर्तमान में 107.1 एफएम पर प्रसारीत होता है जो कि प्रतिष्ठित और सबसे बड़े आकाशवाणी रेडियो नेटवर्क का हिस्सा है। उनका टेलिविजन शो सीईओ टाक विवेक शेट्टी के साथ कार्पोरेट भारत के लिए सबसे लोकप्रिय टेलिविजन शो में से एक था। डीडी सह्याद्री पर द माइंड- ए विशिंग ट्री का अनूदित संस्करण मन-एक कल्पवृक्ष शीर्षक से बना मानव मन पर उनका अपने तरह का इकलौता टेलीवजिन शो है, जिसे काफी सराहा और पसंद किया गया है।
![]()













Leave a Reply