तय डेड लाईन हुआ पूरा कल्वर्ट नहीं?
मुश्ताक खान/ मुंबई। मूसलाधार बारिश में भी बिना सुरक्षा कवच के ही कंपनी के दबाव में कल्वर्ट के कार्यों से जुड़े मजदूर भीग-भीग कर काम करने को मजबूर हैं। डेड लाईन पार होने के बाद भी न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी (New India Construction Company) वाशीनाका में 11 x 11 मीटर का कल्वर्ट बनाने में नाकाम साबित हो रही है। इस कल्वर्ट की वजह से रोड का काम अधर में लटका है। इन दोनों की वजह से स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी के दबाव में काम कर रहे गरीब मजदूरों पर बरसाती बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार मनपा के ब्रिज विभाग द्वारा वाशीनाका में कल्वर्ट ((Vashinaka Culvert) बनाने का ठेका न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को 15 करोड़ में दिया गया है। इसके अलावा कल्वर्ट पूरा करने की मियाद भी तय की गई थी। लेकिन अब 6 माह बीतने के बाद भी 11 x 11 मीटर के कल्वर्ट का काम पूरा नहीं हो सका है। तय डेड लाईन पूरा हुआ लेकिन कल्वर्ट नहीं? इस बीच अपनी कमियों को छुपाने के लिए ठेका कंपनी ने एक के बाद एक बहाना बनाकर डेड लाईन को नजर अंदाज करती रही। अब इस कल्वर्ट को पूरा करने के लिए तारीख पर तारीख ली जा रही है। स्थानीय नागरीकों के अनुसार राम भरोसे बन रहे कल्वर्ट की जांच की जाए तो दर्जनों कमियां मिलेंगे।
लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि जांच कौन करेगा। इस साईट के नव नियुक्त सहायक अभियंता सुनिल मटकरी और कनिष्ठ अभियंता अमित दसुरकर हैं। इस साईट के लिए दोनों ही नए हैं। जबकि कल्वर्ट बनाने का काम लंबे समय से चल रहा है। बहरहाल नियमों से हट कर और जन समस्याओं को ताक पर रखकर कल्वर्ट बना रही न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कामों की जांच करना बहद जरूरी है। इस कंपनी के दबाव में कल्वर्ट बनाने वाले मजदूर बिना सुरक्षा कवच के ही साईट पर काम करने को मजबूर हैं। जिसके कारण बरसाती बीमारियों का खतरा उन पर मंडराने लगा है।
न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की लेट लतीफी के कारण स्थानीय नागरीकों की समस्याएं घटने के बजाय दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। बारिश के दौरान इस कल्वर्ट के आस-पास से आना जाना मुहाल हो गया है। गौरतलब है कि स्कूल जाने के समय बारिश होती है तो मासूम बच्चों में अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। इन मुद्दों पर स्थानीय नागरीकों ने ठेका कंपनी के ओहदेदार योगेश भाई से संपर्क कर बारिश के दौरान हालात का जायजा लेने की अपील की। लेकिन उनके पास भी समय नहीं है। विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे यहां के लोगों ने ठेका कंपनी के मालिक नितिन शाह से संपर्क किया तो उन्होंने अश्वासन दिया है कि जन समस्याओं को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
गौरतलब है कि करीब एक दशक से वाशीनाका के शरदनगर, इस्लामपुरा की जनता के साथ साथ यहां आने जाने वाले लोगों और वाहन चालक बेहद परेशान हैं। संकरा रास्ता होने के कारण बेस्ट बसों का रूट भी बदल दिया गया है। इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण हर शाम यहां जाम ही लगा रहता है। सारी सुविधाएं मुहैया कराने के बाद भी न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी इस कल्वर्ट को समय पर बनाने में पूरी तरह फेल हो गई है। ऐसे में कंपनी का प्रोफाइल और कार्यों की जांच बेहद जरूरी है।
![]()
















Leave a Reply