Advertisement

पुणे में सपा का उत्तर भारतीय सम्मेलन संपन्न

सपा से जुड़े उत्तर भारतीय-अबू आसिम आजमी

मुश्ताक खान/ पुणे। समाजवादी पार्टी की पुणे शहर इकाई की तरफ से उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मुंबई/ महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। आजमी के साथ राजेंद्र बहादुर यादव उपाध्यक्ष महाराष्ट्र, जुल्फिकार अहमद आज़मी महासचिव महाराष्ट्र, दिनेश यादव महासचिव महाराष्ट्र, रमाशंकर तिवारी महासचिव मुंबई, दिनेश यादव अध्यक्ष पुणे शहर समाजवादी पार्टी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्मेलन में अबू आसिम आजमी ने पुणे शहर के विकास में उत्तर भारतीयों के योगदान की सराहना की। आजमी ने उपस्थित उत्तर भारतीय लोगों से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज हमेशा मेहनत पर यकीन करता है। इसके बावजूद इस समाज को प्रांतवाद और भाषावाद का शिकार होना पड़ता है। आजमी ने कहा कि मुंबई के बाद पुणे में भी समाजवादी पार्टी मजबूत होगी तो उत्तर भारतीय समाज को उपेक्षा का शिकार नहीं होना होगा। बता दें कि अभी हाल में मुंबई के मुलुंड में समाजवादी पार्टी की तरफ से उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *