Advertisement

कल ही बहुमत साबित करेगी उद्धव सरकार

संवाददाता/ मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कल यानी 30 नवंबर को अपना बहुमत साबित करने की तयारी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि उद्धव सरकार शनिवार की दोपहर 2 बजे बहुमत सिद्ध करा सकती है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने बहुमत साबित करने के लिए उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था।

अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) तय वक्त से काफी पहले बहुमत परीक्षण कराने को तैयार हैं।उद्धव ठाकरे के इस कदम को पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी नाटक का पर्दा गिराने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करने से पहले बहुमत परीक्षण करा लेना चाहती है। इसके पीछे वास्तव में मंशा क्या है, यह तो सरकार में शामिल तीनों पार्टियों के शीर्ष नेता ही जानें लेकिन चर्चा यह भी है कि विधायकों के शपथ ग्रहण से लेकर बहुमत परीक्षण तक सरकार अधिक समय लेने के मूड में नहीं है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कई दिन तक चली रस्साकशी के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी। इससे पहले रातोरात महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटा और एनसीपी विधायक दल के नेता अजित पवार के समर्थन से देवेंद्र फडणवीस ने सुबह- सुबह राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *