Advertisement

दो पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस में शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र की दलित राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले दो पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए। इसमें से एक केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुंबई उपनगर के कलेक्टर, म्हाडा के सीईओ और एफडीए कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके उत्तम खोब्रागडे आरपीआई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

बता दें कि खोब्रागडे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई में कार्यकारी अध्यक्ष थे। जहां एक ओर खोब्रागडे कांग्रेस के साथ आए वहीं दूसरी ओर पूर्व अधिकारी किशोर गजभिए बीएसपी छोड़कर भी कांग्रेस के साथ जुड़ गए। दोनों दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *