Advertisement

मुंबईकरों को लुभाएगी ट्राम

मुंबई। पुरानी ट्राम अब जल्द ही मुंबईकरों और पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयार होगी। मुंबई महानगरपालिका द्वारा जल्द ही पुरानी ट्राम का नवीनीकरण करके सीएसएमटी रेलवे कार्यालय के बाहर स्थित भाटिया उद्यान में पर्यटकों के लिए प्रर्दशनी के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नवी मुंबई के गोदाम में ट्राम को तैयार किया जा चुका है। अब बस इंतजार है पुरातत्व समिति द्वारा इसकी जांच कराए जाने का। जांच के बाद 53 वर्ष पुरानी ट्राम फिर एक बार दिखाई देगी। मुंबई में सन 1874 में ट्राम कोलाबा से पायधुनी (मांडवी) तक दौड़ा करती थी। उस समय लोकल रेल की तरह ट्राम ही मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाती थी। हालांकि सन 1964 तक ही मुंबई में ट्राम की सेवाएं उपलब्ध रहीं और उसके बाद से लोकल ट्रेन, रिक्शा, बेस्ट, टैक्सी और अब मेट्रो, मोनो बन गए यातायात के साधन।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *