Advertisement

स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे चौधरी

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाजसेवक जितेंद्र चौधरी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के नाहर कॉम्प्लेक्स में साफ सफाई की। उनका लक्ष्य पूरे विधानसभा को प्रदूषण मुक्त एवं सफाई अभियान चला कर स्वच्छ और सुंदर बनाना है। चूंकि मौजूदा समय में चांदिवली विधानसभा सफाई के मामले में शून्य देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवक जीतेंद्र चौधरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन से शरू की है। चौधरी के अनुसार सफाई और प्रदूषण के मामले में चांदिवली विधानसभा क्षेत्र शून्य है। इन्ही कारणों से चौधरी के साथ सैकड़ों लोगों ने इस विधानसभा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर उनके पारिवारिक लोगों के साथ-साथ शासन और प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। चौधरी के इस संकल्प की सराहना चारों तरफ हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *