Advertisement

कॉलेज में रस्साकसी खेलने के दौरान छात्र की मौत

मुंबई। कॉलेज में रस्साकसी खेल के दौरान अचानक गिरे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र का नाम विपिन (22) है। मिली जानकारी के अनुसार जीबीन के.जे. सोमैया कॉलेज में पढ़ता था और शुक्रवार को वह कॉलेज में रस्साकसी का खेल, खेल रहा था।

इस पूरे मामले का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ बच्चे रसा-कसी का गेम खेल रहे हैं। तभी अचानक एक बच्चा जमीन पर गिर जाता है और अचेतन अवस्था में चला जाता है। इसके बाद साथ के बच्चे उसे उठाने की कोशिश करते हैं, मगर वह नहीं उठता है। इसके बाद उसे मनपा के राजावाडी अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजावाडी अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर विद्या ठाकुर ने कहा कि ‘बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं थे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है।’ विशेषज्ञों ने बताया कि अचानक गिरने से हुई मौत के पीछे मुख्यत: दिल से जुड़ी बीमारियां वजह होती हैं। संभवत: यह अटैक या कार्डिएक अरेस्ट का मामला होगा।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *