Advertisement

यूपीजेएल सीजन 2 का फाइनल 24 को

मुंबई। यूनाइटेड वेलफेयर एंड एजुकेशन फेडरेशन और यूनाइटेड जोगेश्वरी प्रीमियर लीग (यूपीजेएल) सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जोगेश्वरी पश्चिम के मौलाना अब्दुल कलाम अजाद मैदान में चल रहा है। पूर्व नगरसेवक चंगेज मुल्तानी के सहयोग से चल रहे सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीजेएल सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 टीमों की इंट्री हुई है। 22 से 24 दिसंबर तक चलने वाले सीजन टू के लिए चंगेज मुल्तानी ने काफी मेहनत की है। सीजन वन के मुकाबले इस बार टीमों के बढ़ने से मुल्तानी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।

दरहसल, सीजन वन में जोगेश्वरी पश्चिम परिसर के युवकों को लेकर टीम बनाई गई थी, पर इसबार सेलेक्शन का दायरा बढ़ते हुए मिल्लत नगर को भी शामिल किया गया है। इससे टूर्नामेंट और रोमांचक हो गया है। इस टूर्नामेंट के आयोजक चंगेज मुल्तानी ने बताया कि युवाओं को स्पोर्ट्स की तरफ आकर्षित करने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कराते है। ताकि युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *