Advertisement

करी रोड में होगा अंडर 19 कबड्डी मुकाबला

मुंबई। कबड्डी के दीवानों की नगरी में इन दिनों अंडर 19 जिला स्तरीय कबड्डी का टूर्नामेंट चल रहा है। करीरोड पश्चिम के पिंपलेश्वर क्रीडा मंडल द्वारा आयोजित कबड्डी स्पर्धा में कुल 26 टीमों ने दस्तक दी है। 28 मार्च से चल रहे इस स्पर्धा का आखिरी मुकाबला 1 अप्रैल को 3 टीमों के बीच होने वाला है। यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष तानाजी कुर्डे ने दी।

गौरतलब है कि इस मंडल में एक से बढ़कर एक कबड्डी के महारथी हैं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखते हैं। कबड्डी के योद्धाओं की नगरी के नाम से प्रसिद्ध करीरोड पश्चिम का स्व. सखाराम बालाजी पवार मार्ग के हर बच्चे और जवानों पर कबड्डी खेलने का जुनून सवार है। इस मंडल के रवींद्र उत्तेकर जो राज्य और राष्ट्रीय कबड्डी में अपनी पहचान बनाने के बाद अब मुंबई पुलिस के अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 1947 में पिंपलेश्वर क्रीडा मंडल का गठन हुआ है। लेकिन हमारे पूर्वजों ने 1962 से कबड्डी खेलने की शुरुआत की, जो अब भी जारी है। कबड्डी की बदौलत यहां के युवक बेरोजगार नहीं हैं।

करीरोड परिसर के अधिकांश लोग कबड्डी की बदौलत कहीं ना कहीं सरकारी नौकरी पर तैनात हैं। वहीं राज्य व राष्ट्रीय कबड्डी में अपना सिक्का जमाने के बाद अब महेंद्र बेलोसे सेंट्रल बैंक में बतौर अधिकारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वजों के इस खेल को यहां के युवक ने अब भी बरकरार रखा है। 1962 से चल रही कबड्डी की परंपरा को मंडल के सदस्यों ने एक नया मोड दिया है, इस वर्ष मंडल की ओर से जिला स्तरीय अंडल 19 कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया है। इससे यहां के युवकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इतना ही नहीं इस मंडल ने एक के बाद एक कबड्डी के कई योद्धाओं को जन्म दिया है।

मौजूदा समय में राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले गणेश रेवने हैं, वे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर तैनात हैं। रेवने के अनुसार पूर्वजो के दौर में मिट्टी के मैदान में कबड्डी खेली जाती थी। लेकिन अब मैट का जमाना है। मंडल के इस टूर्नामेंट में दर्जनों राज्य व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय अंडर 19 कबड्डी के स्पर्धाइयों की हौसला अफजाई की। इस टूर्नामेंट का उदघाटन स्थानीय विधायक अजय चौधरी के हाथों किया गया। इस अवसर पर नगरसेविका किशोरीताई पेडनेकर, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजू भावसार आदि गणमान्य मौजूद थे। वहीं इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मंडल के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *