मुंबई। स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 55वां राष्ट्रीय स्केटिंग स्पर्धा का आयोजन दहिसर पूर्व के रूस्तमजी कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस स्प्रर्धा में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अर्नव त्रिपाठी ने राट्रीय स्प्रर्धा में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए प्रथम पुरस्कार हासिंल किया। दहिसर के स्केट रनर्थ अकाडमी के प्रशिक्षक विनोद पाल के मार्ग दर्शन में अर्नव त्रिपाठी ने प्रशिक्षण लिया है। त्रिपाठी अब तक जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेलों में करीब 101 पदक जीत चुके हैं।
महज आठवीं में पढने वाले त्रिपाठी ने अपने खेल से मुंबई व दहिसर सहित राष्ट्रीय खेलों में एक के बाद एक मेडल जीत कर दहिसर का नाम रौशन किया है। त्रिपाठी की योग्यता को देखते हुए दहिसर पश्चिम के विश्व प्रगति मंडल द्वारा विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि त्रिपाठी के गुरू सरोज पाल को भी मंडल के अध्यक्ष अनिल गायकवाड के हाथों सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply